IPL 2019 अपने आखिरी चरण पर है। चेन्नई, दिल्ली, और मुंबई पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। अब लड़ाई चौथे स्थान के लिए चल रही है। जहां हैदराबाद, कोलकाता और पंजाब अपना-अपना दम दिखा रही है। शुक्रवार रात पंजाब को हराते हुई कोलकाता ने खुद को इस दौड़ में जिंदा रखा है।
IPL 2019: प्लेऑफ के लिए कांटे की जंग, इन तीन में से कोई एक ही टीम करेगी क्वालीफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद
हैदाराबाद ने 13 मैच खेले हैं यानी उसका सिर्फ एक ही मैच बाकी है। उन 13 मुकाबलों में से टीम ने छह में जीत हासिल की है और सात मैच में उसे हार मिली है। गुरुवार रात मुंबई से हारकर प्लेऑफ पहुंचने के उसके सपनों को गहरा झटका लगा है। हैदराबाद के 12 अंक है। रनरेट 0.653 है। बैंगलोर के खिलाफ अगले मैच में भी अगर हैदराबाद को हार मिलती है तो इसका सीधा-सीधा फायदा ठीक नीचे चल रही कोलकाता, राजस्थान और पंजाब को होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के फिलहाल 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट हैदराबाद का बेहतर है।
कोलकाता
कोलकाता की टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं और छह मैच जीतकर उसके 12 अंक हैं। उसका रनरेट +0.173 का है जो बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिर भी टीम को दौड़ में बनाए रखने के लिए काफी है। कोलकाता की टीम लगातार छह मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ में काफी पिछड़ गई थी। हालांकि हैदराबाद और फिर पंजाब के खिलाफ बीती रात जीत के बाद उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। कोलकाता को अब अगला मैच मुंबई से खेलना है। जीतने पर उसके 14 अंक हो जाएंगे। कोलकाता यह भी चाहेगी कि हैदराबाद आज बैंगलोर के खिलाफ बड़े अंतर से हार जाए। हैदराबाद अगर बैंगलोर से जीत जाता है तो कोलकाता के सामने मुंबई पर बड़ी जीत दर्ज करने की चुनौती होगी।
पंजाब
13 में से 5 मैच जीतकर पंजाब की टीम के 10 अंक हैं। उसका रनरेट -0.296 है जो काफी कम है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ में किंग्स इलेवन को करारा झटका लगा। अब पंजाब यही चाहेगा कि हैदराबाद भी बैंगलोर से हार जाए और राजस्थान दिल्ली के खिलाफ होना वाला मैच हार जाए। पंजाब का रनरेट बहुत खराब है। इस टीम को चेन्नई के खिलाफ अगले मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। उस सूरत में हैदराबाद, कोलकाता और पंजाब के 12-12 अंक हो जाएंगे। वहीं राजस्थान के 11 अंक रह जाएंगे। चेन्नई के खिलाफ बड़ी जीत ही पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है. क्योंकि पंजाब का नेट रनरेट हैदराबाद और कोलकाता से खराब है।