इंडियन टी-20 लीग का 15वां मुकाबला आज धोनी की टीम चेन्नई और रोहित की अगुवाई वाली टीम मुंबई के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात आठ बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें तीन-तीन मुकाबले खेल चुकी हैं। हालांकि चेन्नई ने जहां अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, तो वही मुंबई को अपने दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच में जीत मिली है।
2 of 6
मुंबई बनाम चेन्नई
- फोटो : Social media
दोनों ही टीमें धुरंधर खिलाड़ियों से भरी पड़ी हैं। चेन्नई के पास जहां शेन वॉटसन, सुरेश रैना, कप्तान धोनी, ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी हैं, तो वही मुंबई के पास कप्तान रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, युवराज सिंह, किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। आइए देखते हैं वो आंकड़ें, जो बताते हैं कि आज का मैच कौन जीतेगा?
3 of 6
मुंबई बनाम चेन्नई
- फोटो : Social media
इस सीरीज में लगातार तीन जीत दर्ज कर चेन्नई अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि मुंबई दो हार और एक जीत के साथ अंकतालिका में नीचे से दूसरे पायदान पर है। इस हिसाब से चेन्नई की टीम मुंबई पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
4 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबलों को देखें तो इसमें मुंबई ने चार जीते हैं।
5 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ipl
चेन्नई के पास काफी बेहतरीन बल्लेबाजी है। अगर उसके सलामी बल्लेबाज नहीं चले तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों में वो खासियत है कि वो मैच को संभाल सकते हैं। वही मुंबई काफी हद तक अपने सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पर निर्भर है जबकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अब तक कोई बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे हैं।