फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे दिनेश कार्तिक! ऐसी हो सकती है कोलकाता की प्लेइंग XI

Sat, 23 Mar 2019 10:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 23 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 kolkata knight riders predicted playing xi against sunrisers hyderabad 
kkr - फोटो : file photo

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू होगा। दो बार की चैंपियन कोलकाता इस सीजन की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। आइए जानते हैं कप्तान दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता की टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है?


 

ipl 2019 kolkata knight riders predicted playing xi against sunrisers hyderabad 
क्रिस लीन - फोटो : file photo

ओपनर्स
कोलकाता की टीम की तरफ से सुनील नरेन और क्रिस लिन का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है। दोनों सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले सीजन में नरेन ने 16 मैचों में 357 रन के साथ 17 विकेट भी अपने नाम किए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ खिलाड़ी लिन ने साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 491 रन बनाए थे।

 

ipl 2019 kolkata knight riders predicted playing xi against sunrisers hyderabad 
रॉबिन उथप्पा - फोटो : file photo

मिडिल ऑर्डर
रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल और नीतीश राणा मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। उथप्पा ने पिछले के 16 मैचों में 351 रन बनाए थे। वहीं, नितीश राणा और गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। गिल ने 13 मैचों में 203, जबकि राणा ने 15 मैचों में 304 रन के साथ 4 विकेट भी हालिस किए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 kolkata knight riders predicted playing xi against sunrisers hyderabad 
dinesh karthik - फोटो : file photo

ऑलराउंडर्स
कोलकाता के पास दिनेश कार्तिक, आंद्र रसेल और पीयूष चावला के रूप में धाकड़ ऑलराउंडर्स हैं। कप्तान कार्तिक मैच फिनिश करने की भी ताकत रखते हैं। वहीं, टीम के पास घातक खिलाड़ी के रूप में रसेल हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। कार्तिक ने पिछले सीजन के 16 मैचों में 498 रन बनाए थे। वहीं, रसेल ने इतने ही मैच में 316 रन के साथ 13 विकेट भी झटके थे। चावला ने पिछले सीजन में 15 मैचों में कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।
 

विज्ञापन
ipl 2019 kolkata knight riders predicted playing xi against sunrisers hyderabad 
कुलदीप यादव - फोटो : file photo

गेंदबाजी
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर टीम की निगाहें होगी। वहीं, लॉकी फर्ग्युसन/कार्लोस ब्रैथवेट और प्रसिद्ध कृष्ण तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ सकते हैं। कुलदीप का पिछले साल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उन्होंने 16 मैचों में केवल 17 विकेट हासिल कर पाए थे।

नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed