फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट की तरह बनना चाहता है यह अंग्रेज खिलाड़ी पिछले IPL में मचाया था धमाल

Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019: jos buttler wants to imbibe virat kohli mindset
विराट कोहली, आईपीएल

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि 'सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' जैसा कुछ नहीं होता और विराट कोहली ने जब मन चाहा तब शतक लगाकर यह साबित कर दिया है।


 

ipl 2019: jos buttler wants to imbibe virat kohli mindset
जोस बटलर

आईपीएल में राजस्थान रायल्स के साथ पिछले साल उम्दा प्रदर्शन करने वाले बटलर ने कहा, 'सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सोच मेरे जेहन में नहीं आती। कई बार लोग इस तरह की बातें करते हैं, लेकिन आप हर समय अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते।'

ipl 2019: jos buttler wants to imbibe virat kohli mindset
जोस बटलर

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 66 शतक लगा चुके कोहली का उदाहरण देते हुए कहा, 'विराट कोहली हर मैच में शतक लगा रहा है । वह नहीं सोचता कि छोड़ो मैं किसी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा । वह हर रोज करता है । मैं भी उसी मानसिकता को अपनाना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019: jos buttler wants to imbibe virat kohli mindset
Jos Buttler

उन्होंने कहा, 'विदेशी खिलाड़ी होना अपने आप में नया अनुभव है। आप चार में से एक है , 11 में से एक नहीं।' बता दें कि बटलर ने पिछले साल 13 मैचों में 548 रन बनाए थे। उनका उच्च स्कोर 95* था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.56 था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed