इंडियन टी-20 लीग के 12वें मैच की पहला पारी में रविवार को शानदार खेल देखने को मिला। हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले जा रहे इस मैच में डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए इंडियन टी-20 लीग में अपनी करियर का चौथा शतक लगाया। इसी के साथ वो लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और शेन वॉटसन के बराबर पहुंच गए।
2 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
डेविड वॉर्नर ने अपनी पारी में कुल 55 गेंदें खेली, जिसमें उन्होंने 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल पांच चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा। वॉर्नर से पहले इसी पारी में उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बेयरस्टो ने भी शतक लगाते हुए 114 रनों की पारी खेली।
3 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : Social media
वॉर्नर के शतक को मिलाकर इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में अब तक कुल तीन शतक लग चुके हैं। इस सीजन का पहला शतक राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम दर्ज है, जो उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ लगाया था।
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले चार शतकों के ही साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर जबकि छह शतकों के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर बने हुए हैं।
5 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह तीन मैचों में अब तक कुल 254 रन बना चुके हैं। इस सीजन 23 चौकों के साथ सबसे ज्यादा चौका मारने के मामले में भी वॉर्नर पहले स्थान पर आ गए हैं जबकि 10 छक्कों के साथ वह सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।