चेन्नई और पंजाब के बीच इंडियन टी-20 लीग का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। शुरुआती के लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी चेन्नई की निगाहें चौथी जीत पर होंगी। वही, पंजाब को इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे मैदान पर उतर सकती है?
धोनी को करना ही होगा बड़ा बदलाव, पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
शेन वॉटसन के साथ फाफ डू प्लेसिस का ओपनिंग की भूमिका। निभा सकते हैं। अंबाती रायुडू को बिठाया जा सकता है। हालांकि मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में दोनों सलामी बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला था। अंबाती रायुडू शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। दोनों बल्लेबाजों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज इंडियन टी-20 लीग के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मैचों में धोनी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं, रैना और जाधव ने क्रमशः 16 और 58 रनों का योगदान दिया था।
ऑलराउंडर्स
ड्वेन ब्रावो की जगह कीवी ऑलराउंडर स्कॉट कुग्गेलैन को मौका मिल सकता है। दरअसल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। धोनी के लिए खास तौर पर ये बड़ा झटका है क्योंकि ब्रावो उनकी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।
गेंदबाजी
दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।