फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRHvRR: इन 11 खिलाड़ियों के जरिये जीत पर दांव लगाएगी सनराइजर्स हैदराबाद

Mon, 09 Apr 2018 12:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Sunrisers Hyderabad predicted XI against rajasthan royals
सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल के 11वें सीजन में सोमवार की रात 8 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। बता दें कि दो साल के प्रतिबंध झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में वापसी हुई है। दरअसल, बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। वॉर्नर की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी का सारा दारोमदार नए कप्तान केन विलियमसन के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधों पर होगा। आइये जानते हैं कि हैदराबाद किन 11 खिलाड़ियों के दम पर अपना पहला मैच जीतने की कोशिश करेगीः

ओपनर्स

IPL 2018: Sunrisers Hyderabad predicted XI against rajasthan royals
shikhar dhawan - फोटो : pti

ओपनर्स की भूमिका में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जगह कप्तान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन नजर आएंगे। दोनों ही शानदार बल्लेबाज है। दोनों का बल्लेबाजी करने का अंदाज जबर्दस्त है। शिखर ने दक्षिण अफ्रीका के टूर के दौरान अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में उनका अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

मिडिल ऑर्डर

IPL 2018: Sunrisers Hyderabad predicted XI against rajasthan royals
मनीष पांडे - फोटो : IPL official web

मिडिल ऑर्डर की भूमिका में टीम इंडिया के 28 वर्षिय खिलाड़ी मनीष पांडे का खेलना तय माना जा रहा है। हाल ही दिनों में उन्होंने टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा 24 साल के युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी मिडिल ऑर्डर में बललेबाजी करते नजर आ सकते है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का खेलना तय माना जा रहा है। दीपक हाल ही के लोकल टूर्नामंट में 22 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स

IPL 2018: Sunrisers Hyderabad predicted XI against rajasthan royals
yusuf pathan - फोटो : pti

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में पठान का एक शानदार रिकॉर्ड रहा है। पठान मैच फिनिशर के रूप में बी जाने जाते है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से भी हैदरबाद को काफी उम्मीद हो सकती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका जबर्दस्त पकड़ है। वह हैदराबाद के लिए बेहतर साबित हो सकते है।

विज्ञापन

स्पिनर्स

IPL 2018: Sunrisers Hyderabad predicted XI against rajasthan royals
राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार और वर्ल्ड नंबर-1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान से हैदराबाद को बेहतर उम्मीद हो सकती है। 19 साल के इस गंदबाज की पूरे विश्व में चर्चा है। गेंदबाजी में इनका कोई तोड़ नहीं है। हैदराबाद के पास राशिद के रूप में एक अच्छे गेंदबाज है। वह इस मुकाबले में बेहतर साबित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed