फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: CSK पर मंडरा रहा एक और खतरा, कप्तान हो सकते है बाहर

Tue, 10 Apr 2018 01:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Faf du Plessis not yet ready to play match due to he has slight strain
धोनी और फाफ

आईपीएल सीजन-11 में केदार जाधव के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और तगड़ा झटका लग सकता है। टीम के एक और धाकड़ खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस खिलाड़ी पर मंडरा रहा है खतरा।

IPL 2018: Faf du Plessis not yet ready to play match due to he has slight strain
केदार जाधव

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच विनर खिलाड़ी केदार जाधव हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल, इसके बाद एक और खबर है कि सीएसके के स्टार खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोटिल होने की वजह से आगामी मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसके चलते ऐसा कयास लगाया जा रहा है।

IPL 2018: Faf du Plessis not yet ready to play match due to he has slight strain
माइक हसी

इस मामले में चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि, 'उनकी (फाफ डु प्लेसिस) मांसपेशियों में खिंचाव और उंगली में छोटा सा फ्रैक्चर है। उम्मीद है कि वह 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेंगे। वह अगले सात दिनों में प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Faf du Plessis not yet ready to play match due to he has slight strain
केदार जाधव

गौरतलब है कि इससे पहले भी चेन्नई सुपरकिंग्स को मिचेल सैंटनर की चोट से झटका लगा था। चेन्नई सुपरकिंग्स मंगलवार को अपने घरेलू मैदान चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ओपनिंग सेरेमनी मुकाबला खेल चुकी है।

विज्ञापन
IPL 2018: Faf du Plessis not yet ready to play match due to he has slight strain
केदार जाधव

बता दें कि दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने आईपीएल सीजन-11 में धमाकेदार वापसी की। सीएसके ने ओपनिंग मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन  मुंबई इंडियंस को मात दी थी। इस मैच में सीएसके की टीम हारने की कगार पर थी, लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव की बेहतरीन पारी ने टीम को मौच जीताने में सफलता दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed