इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 के लिए बेंगलुरु में नीलामी जारी है। नीलामी का आज पहला दिन है। इसमें कई देशी-विदेशी खिलाड़ियों के लिए 8 फ्रैंचाइजी बोली लगा रही हैं। पहले दिन की निलामी में इन दिग्गज क्रिकेटर्स को निराश हाथ लगी है। हालांकि, यह देखना होगा कि दूसरे दिन नीलामी में इनको कोई भी फ्रैंचाइजी खरीदती है या नहीं। आइये जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनको पहले दिन की नीलामी में निराशा हाथ लगीः-
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल को पहले दिन के नीलामी में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। कभी आईपीएल के सबसे फेवरेट और महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे सिक्सर किंग कहे जाने वाले कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल को आईपीएल 2018 की नीलामी के पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। क्रिस गेल इस बार नीलामी में मार्की प्लेयर्स लिस्ट में शामिल थे और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। गेल का पिछले सीजन में उतना खास प्रदर्शन नहीं रहा।
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला। पहले दिन अमला पर भरोसा जताया जा रहा था कि पहले दिन ही बिक सकते हैं । हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अमला पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। आमला ने पिछले सीजन में 2 शतक ठोके थे और ऐसे में उनका पहले दिन ना बिकना हैरान कर देने वाला था। अमला के लिए साल 2017 बेहद शानदार रहा था, लेकिन वो काफी धीमे स्कोर के हिसाब से रन बटोरे थे। पिछले साल आमला ने 10 मैचों में 60 के औसत और 145.83 के स्ट्राइकरेट के साथ 420 रन ही बनाए थे,
जो रूट
आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी में इंग्लैड के खिलाड़ी जो रूट को पहले दिन निराशा हाथ लगी। पहले दिन रूट पर किसी फ्रैंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया क्योंकि आईपीएल में इनका आगमन पहली बार होगा। हालांकि, कल देखने को मिल सकता है कि इन पर कोई फ्रैंचाइजी दांव खेले या नहीं।
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को किसी फ्रैंचाइजी ने पहले दिन नहीं खरीदा। अब यह देखना होगा की नीलामी के दूसरे दिन गप्टिल पर बोली लगती है या नहीं। पिछले सीजन में गप्टिल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।