आईपीएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में शनिवार को शुरू हुई। हर बार की तरह इस बार भी फैंस की नजरें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी पर टिकी हैं। हर साल फैंस को उम्मीद रहती है कि कोई इनफॉर्म या टॉप क्लास क्रिकेटर ही सबसे महंगा बिकेगा, लेकिन फ्रैंचाइजी का निर्णय हर बार फैंस को चौंका देता है।
इस सीजन में अभी तक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही सबसे मंहगे प्लेयर हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 17 करोड़ रुपये में पहले ही रिटेन कर लिया था। हालांकि अभी भी कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी कतार में हैं, जो कमाई के मामले में कोहली को पछाड़ सकते हैं। आइए जानते हैं पिछले सभी सीजन के सबसे एक्सपेंसिव प्लेयर्स के बारे में:
2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। इस सीजन में सीएसके फाइनल में पहुंची थी, जिसे राजस्थान रॉयल ने हराया था।
साल 2009 में इंग्लिश टीम के बल्लेबाज
केविन पीटरसन और ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ 1.5 मिलियन यूएस डॉलर में बिके थे। फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने और पीटरसन को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने खरीदा था।
साल 2010 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज
शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे। बॉन्ड को केकेआर और पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 750,000 यूएस डॉलर में खरीदा था।
2011 के आईपीएल ऑक्शन में
गौतम गंभीर सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें केकेआर ने 2.4 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा था।