फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीता हुआ मैच हाथ से छिटक गया, विंडिज के खिलाफ टाई के बाद विराट ने क्या कहा

Thu, 25 Oct 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: Virat Kohli Praises Kuldeep yadav and feels tie was a fair result in Vizag ODI

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा वनडे रोमांच की सारी हदें पार कर गया। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच का रिजल्ट टाई रहा। मैच के बाद विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। साथ-साथ उन्होंने टाई के बारे में भी बड़ा बयान दिया।

INDvWI: Virat Kohli Praises Kuldeep yadav and feels tie was a fair result in Vizag ODI

अपने गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, 'जब उन्हें प्रति ओवर 6 से कम रन चाहिए थे, तब ऐसा लग रहा था कि वो जीत सकते हैं। मगर कुलदीप ने मैच में हमारी वापसी कराई। युजवेंद्र चहल ने एक बढ़िया ओवर किया और मोहम्मद शमी, उमेश यादव ने अच्छे ओवर फेंके।

INDvWI: Virat Kohli Praises Kuldeep yadav and feels tie was a fair result in Vizag ODI

विराट की माने तो आखिरी के सात ओवर्स में मैच पलटा। बकौल विराट, 'हम मैच जीत सकते थे, लेकिन फिर उमेश यादव की गेंद पर बाउंड्री पड़ गई। इस खेल की यही खासियत है। मुझे उम्मीद है कि सभी को इस मैच में बहुत मजा आया होगा और वेस्टइंडीज इस टाई का हकदार था और हम भी जिस तरह से हमने मैच में वापसी की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Virat Kohli Praises Kuldeep yadav and feels tie was a fair result in Vizag ODI

इसके अलावा विराट ने अंबाती रायुडू की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वे शानदार क्रिकेटर हैं और अच्छे टच में भी हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि हम उसको परमानेंट नंबर-4 बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं।' विराट ने शाई होप को भी सेंचुरी के लिए बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed