दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम शामिल हुए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि, देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर लोकेश राहुल की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
2 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : social media
गिल ने ट्विटर पर लिखा कि जर्सी नीली हो या सफेद, देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है।गिल को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। गिल इस समय तिरुवनंतपुरम में हैं, जहां उन्होंने कप्तान रहते इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में जीत दिलाई। इस मैच की पहली पारी में गिल ने 90 रन बनाए थे। गिल ने विंडीज-ए के खिलाफ भी बेहतरीन पारी खेल दोहरा शतक जमाया था।
3 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। अभी तक खेले दो वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ दो रन ही बनाए हैं। शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 296वें खिलाड़ी होंगे।
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत विशाखापट्टनम से होगी। पहला मैच दो से छह अक्टबूर के बीच खेला जाएगा। 10 से 14 अक्टूबर के बीच दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी पुणे करेगा। आखिरी टेस्ट रांची में 19 से 22 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।