भारतीय टीम पांच जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज करेगी। इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर होने वाले टी-20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। दोनों ही टीम इस सीरीज से मिशन टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करेंगी। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया नए साल का आगाज बेहतरीन अंदाज में करने उतरेगी। दूसरी ओर लसिथ मलिंगा की अगुवाई में भारत पहुंची श्रीलंकाई टीम मेजबान के खिलाफ टी-20 में अब तक खराब रहे अपने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कि भारत-श्रीलंका के बीच अभी तक खेले गए टी-20 मुकाबले में कौन भारी रहा है।
INDvSL: भारत-श्रीलंका में 16 बार हो चुकी हैं भिड़ंत, जानिए कौन रहा है टी-20 का सिकंदर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन