फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: बुमराह के निशाने पर अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड, धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

Fri, 10 Jan 2020 02:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
INDvSL Jasprit Bumrah can Become India Leading Wicket taker in T20 Kohli Can achieve Massive Record
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को पुणे के मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है, जबकि पहला मुकाबला गुवाहाटी में बारिश की भेंट चढ़ गया था। श्रीलंका के खिलाफ आज के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली धोनी के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं, वहीं बुमराह आर अश्विन के पीछे छोड़ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं।

INDvSL Jasprit Bumrah can Become India Leading Wicket taker in T20 Kohli Can achieve Massive Record
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल होने के करीब हैं। दरअसल, विराट कोहली बतौर कप्तान 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज एक रन दूर हैं। विराट श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी-20 में सिर्फ खाता खोलने में कामयाब रहते हैं तो फिर ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे कप्तान होंगे। भारतीय कप्तानों में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही अब तक इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।

INDvSL Jasprit Bumrah can Become India Leading Wicket taker in T20 Kohli Can achieve Massive Record
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

चोट के बाद वापसी कर रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। वह आज के मुकाबले में एक और विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। बुमराह इस समय आर अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ 52 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL Jasprit Bumrah can Become India Leading Wicket taker in T20 Kohli Can achieve Massive Record
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

बुमराह के नाम 44 मैचो में 52 विकेट दर्ज हैं। वहीं, चहल ने 36 और अश्विन ने 46 मैचों में इतने विकेट चटकाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 81 मैच खेलते हुए 106 विकेट झटके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed