फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: पुणे में जीत की पताका लहराते ही इतिहास रच देगा भारत, पिछड़ जाएगा ऑस्ट्रेलिया

Thu, 10 Oct 2019 07:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
IndvSA Virat Kohli lead Team India to one step Far to create the world record in test
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में टीम इंडिया तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर 1-0 से आगे है। अब विराट सेना दस अक्टूबर से पुणे में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट को जीत सीरीज फतह करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम अगर पुणे टेस्ट में जीत हासिल करती है, तो वह अपनी जमीन पर सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड का कायम कर देगी। 

IndvSA Virat Kohli lead Team India to one step Far to create the world record in test
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर है। टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर फरवरी 2013 से खेले गए हर टेस्ट सीरीज जीत रही है, फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीतकर बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दो बार ये कारनामा किया है। उसने नवंबर 1994 से नवंबर 2000 और जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच अपनी धरती पर लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

IndvSA Virat Kohli lead Team India to one step Far to create the world record in test
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने साल 2013 में एम एस धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराकर इस अभियान की शुरुआत की थी। फिर उसी साल वेस्टइंडीज को भी 2-0 से पटखनी दी थी। साल 2015 में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम को चार मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।

सितंबर 2016 में न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की सीरीज खेलने भारत आई और टीम इंडिया ने 3-0 से हराकर मेहमान न्यूजीलैंड को वापस भेजा। साल 2016 के आखिर में विराट सेना इंग्लैंड को 4-0 से हराकर सीरीज अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvSA Virat Kohli lead Team India to one step Far to create the world record in test
team india test

फरवरी 2017 में पड़ेसी देश बांग्लादेश को इकलौती मैच की सीरीज में हराया। फिर ऑस्ट्रेलिया से चार मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। 2017 के आखिर में भारतीय टीम ने पड़ोसी श्रीलंका से तीन मैच की सीरीज को 1-0 से जीत लिया। जून 2018 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 1-0 से हराया और अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज से 2-0 से सीरीज जीत ली। 

विज्ञापन
IndvSA Virat Kohli lead Team India to one step Far to create the world record in test
test team india

पुणे के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान सिर्फ एक ही टेस्ट मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है। इस मैच में मेजबान भारत को 333 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दोनों ही पारियों में 150 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई थी। पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 107 रन पर सिमट गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed