फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के इस फैन की खुद-ब-खुद टूटती हैं हड्डियां, कोहली ने मुलाकात कर स्पेशल फैन को दिया ऑटोग्राफ

Sun, 17 Nov 2019 08:21 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 Nov 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Virat kohli signs special autograph for cricket fan in Indore
अपने खास फैन से मिले विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अपने एक खास फैन का दिल भी खुश किया। विराट ने अपने इस स्पेशल फैन से ना सिर्फ मुलाकात की, उससे बात कर ऑटोग्राफ भी दिया। पूजा की शनिवार को विराट से हुई मुलाकात के बाद उसकी लंबे समय से अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई।

INDvBAN Virat kohli signs special autograph for cricket fan in Indore
विराट कोहली -शमी - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्पेशन फैन का नाम पूजा शर्मा है, जो इंदौर के सुखलिया में रहती हैं। पूजा ने 12वीं तक पढ़ाई की है। बीमारी के कारण वे अब घर पर रहती हैं। वह विराट की बड़ी फैन हैं। पूजा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए हर मैच स्टेडियम में देखना चाहती हैं।
INDvBAN Virat kohli signs special autograph for cricket fan in Indore
बिना खाता खोले लौटते विराट - फोटो : ट्विटर
पूजा ने बताया कि मैं विराट की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने विराट के हर मैच देखे हैं। मैंने पहली बार स्टेडियम में पहुंचकर मैच देखा। विराट से मिलकर बहुत खुश हूं और आज उनसे मिलने का मेरा सपना पूरा हुआ है। पूजा ने कहा कि विराट के द्वारा एडिलेट में खेली गई 141 रनों की पारी आज भी मुझे याद है। मैं कोहली की बहुत बड़ी फैन हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Virat kohli signs special autograph for cricket fan in Indore
विराट कोहली अपने फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सुखलिया में रहने वाली 24 साल की पूजा ऐसी बीमारी से लड़ रही हैं, जिसमें उनकी हड्डियां खुद-ब-खुद टूटती हैं। टूटी हुई हड्डियां एक-दो दिन में जुड़ भी जाती हैं। स्कूल में यदि मैडम पूजा को हाथ पकड़कर खड़ा करती थीं तो उनकी हड्डियां टूट जाया करती थीं। पूजा की इस बीमारी उनका पूरा परिवार अचंभित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed