फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपस्टिक और काजल लगाकर स्मृति मंधाना की फोटो से छेड़छाड़, मेकअप में गोरी दिखाते ही भड़के फैंस

Thu, 14 Nov 2019 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Nov 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Smriti Mandhana photoshopped Image with Lipstick and Fairer Skin goes viral on internet
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

स्मृति मंधाना के नाम से दुनिया का शायद ही कोई क्रिकेट फैन अनजान होगा। बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाने वालीं स्मृति इन दिनों गलत वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, गूगल सर्च में मंधाना को तलाशने के दौरान सर्च रिजल्ट में उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें उन्होंने लिपस्टिक और काजल लगा रखा है। इतना ही नहीं फोटो में महिला क्रिकेटर के चेहरे को गोरा बनाने की भी कोशिश की गई है।

Smriti Mandhana photoshopped Image with Lipstick and Fairer Skin goes viral on internet
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

बस फिर क्या था भारतीय महिला क्रिकेटर की फोटो से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक मुहिम छिड़ चुकी है। कई लोगों ने मंधाना की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेटर को खूबसूरत लगने के लिए फोटो से छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है, वो वैसे ही काफी खूबसूरत हैं।

Smriti Mandhana photoshopped Image with Lipstick and Fairer Skin goes viral on internet
स्मृति मंधाना की फोटोशॉप तस्वीर - फोटो : ट्विटर

चेतना नामक यूजर ने दोनों तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि गूगल पर सर्च करते हुए यह फोटोशॉप्ड तस्वीर मिली है। Vara नामक यूजर ने लिखा कि ऐसा हमें पुरुषों के साथ भी करना चाहिए, इनके अलावा कई सारे यूजर भड़के हुए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana photoshopped Image with Lipstick and Fairer Skin goes viral on internet
स्मृति मंधाना - फोटो : Social media

बता दें कि हाल ही में स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच छह विकेट जीतकर सीरीज 2-1 से जीती है। बीसीसीआई ने पिछले साल मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया था। हाल ही में उन्होंने सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे करने के मामले में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान कोहली को पछाड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed