फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मयंक ने दोहरा शतक जड़ विराट को दिखाया बल्ला, कोहली ने इशारों में कहा 300 बनाओ

Fri, 15 Nov 2019 07:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 Nov 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN After scoring 200 Virat Kohli wants triple hundred from Mayank Agarwal Watch Video
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज पहले टेस्ट की दूसरे दिन इंदौर के होलकर मैदान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने डबल धमाल कर दिया। उन्होंने 243 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया। मयंक अग्रवाल ने जब अपना शतक ठोककर अपने बल्ले को भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ दिखाया, तो विराट ने इशारा कर उनसे दोहरे शतक की मांग कर दी। अपने कप्तान की इस मांग को पूरी करने के लिए मंयक अग्रवाल बांग्लादेशी गेंदबाजों पर टूट पड़े।

INDvBAN After scoring 200 Virat Kohli wants triple hundred from Mayank Agarwal Watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल ने विराट की मांग को पूरा कर दिखाया और दोहरा शतक जड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी कप्तान कोहली ने मयंक अग्रवाल को तीन सौ रन बनाने का इशारा किया, लेकिन मयंक कोहली की इस मांग को पूरा नहीं कर पाए और 243 रन बनाकर आउट हो गए।
 

INDvBAN After scoring 200 Virat Kohli wants triple hundred from Mayank Agarwal Watch Video
विराट कोहली-मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने अपने करियर में दूसरी बार छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मयंक से पहले रोहित शर्मा ने सिक्स के साथ दोहरा शतक लगाया था. मयंक ने ओपनर के रूप में एक साल में दो दोहरे शतक लगाने में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You asked for it you got it 😎😎 Skipper asking for more 😁😁 300 possible? 🤔 #TeamIndia #INDvBAN @paytm

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN After scoring 200 Virat Kohli wants triple hundred from Mayank Agarwal Watch Video
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बना लिए हैं। उमेश यादव (25 रन) और रवींद्र जडेजा (60 रन) क्रीज पर हैं। अब भारत के पास 343 रन की विशाल बढ़त हो चुकी है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed