फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 WC: 'टीम को शीर्ष पर रखने की खुशी, यह पल खास', भारतीय महिला टीम को चैंपियन बनाने के बाद बोलीं कप्तान निकी

Sun, 02 Feb 2025 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 04:33 PM IST
सार

भारतीय कप्तान ने कहा, 'टूर्नामेंट की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हम यहां दबदबा बनाने के लिए आए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत यहां शीर्ष पर बना रहे।'

विज्ञापन
Indian U19 T20 WC Champion 'This moment is special', said captain Niki Prasad and Gongadi Trisha after win
भारतीय महिला अंडर 19 टीम - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत को ‘विशेष क्षण’ करार देते हुए रविवार को कहा कि टीम को यह सफलता खिलाड़ियों के धैर्य और काम के प्रति समर्पण से मिली है। भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया। टीम ने 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद शेष रहते प्रभावशाली जीत दर्ज की।
Indian U19 T20 WC Champion 'This moment is special', said captain Niki Prasad and Gongadi Trisha after win
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
गोंगाड़ी त्रिशा 33 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की अटूट साझेदारी भी की। निकी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, 'हम सभी ने धैर्य बनाये रखने की कोशिश की। टूर्नामेंट की शुरुआती मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी सफलता का खुमार हावी नहीं होने दिया और अपना काम करते रहे।'
Indian U19 T20 WC Champion 'This moment is special', said captain Niki Prasad and Gongadi Trisha after win
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'हम फाइनल जीत कर अपनी क्षमता को दिखाना चाहते थे। हमें बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मैं यहां खड़ी हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि भारत शीर्ष पर रहे। यह एक विशेष क्षण है।' त्रिशा ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए। टीम के लिए पारुनिका सिसोदिया (छह रन पर दो विकेट), आयुषी शुक्ला (नौ रन पर दो विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian U19 T20 WC Champion 'This moment is special', said captain Niki Prasad and Gongadi Trisha after win
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ने कहा, 'टूर्नामेंट की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हम यहां दबदबा बनाने के लिए आए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत यहां शीर्ष पर बना रहे।' उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम भी टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा खेल रही। हम लंबे समय से उनके खिलाफ खेल रहे हैं, उन्होंने मजबूत जज्बा दिखाया। उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना वास्तव में अच्छा है।'
विज्ञापन
Indian U19 T20 WC Champion 'This moment is special', said captain Niki Prasad and Gongadi Trisha after win
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
फाइनल में हार की निराशा के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कायला रेनेके ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व किया करते हुए 2027 में मजबूत वापसी का भरोसा जताया। रेनेके ने कहा, 'टीम के खिलाड़ी अभी कई तरह की भावनाओं से गुजर रहे है, लेकिन मैं इस टीम और प्रबंधन को श्रेय देना चाहूंगी। हमने इस क्षण के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। यहां तक आने के बाद ट्रॉफी के बिना घर जाना मुश्किल है लेकिन हमारे लिए पहली बार फाइनल में पहुंचना गर्व का क्षण है, यह विशेष है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed