{"_id":"5bbc8282867a55282c4162d9","slug":"indian-selectors-does-not-communicate-with-murali-vijay-and-karun-nair-suggests-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में सबकुछ सही नहीं चल रहा, नायर और विजय के चयन पर टीम प्रबंधन नाराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में सबकुछ सही नहीं चल रहा, नायर और विजय के चयन पर टीम प्रबंधन नाराज
Tue, 09 Oct 2018 03:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुरली विजय और करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट में विवाद की स्थिति बनी हुई है। विजय का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जबकि करुण नायर को एक भी मैच खेलने का मौका तक नहीं मिला।
2 of 5
मुरली विजय
सिर्फ विजय-नायर ही नहीं, शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी कैरीबियाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजरअंदाज किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की हाल ही की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद किया था।
3 of 5
karun nair
हालांकि, खिलाड़ियों का कहना था कि उनसे संवाद नहीं किया गया। कुछ खिलाड़ियों अपना नाम सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि चयन समिति और खिलाड़ियों के बीच किसी प्रकार का संवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करुण नायर
सूत्र ने कहा, 'कोई यहां सच नहीं बोल रहा है। अब तो खिलाड़ी और चयनकर्ता दोनों ही सही नहीं बोल रहे। अगर बीसीसीआई या फिर सीओए को इस मामले को समझना है तो उन्हें कप्तान, कोच, सीनियर क्रिकेटर्स और चयनकर्ताओं के साथ बैठना चाहिए और सभी का पक्ष सुनना चाहिए। इससे यह मामला स्पष्ट हो जाएगा कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि चयनकर्ता और खिलाड़ियों के बीच किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई। रोहित शर्मा, करुण नायर और मुरली विजय में से किसी को कारण नहीं बताया गया कि उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया। बता दें कि टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई है। इसके बाद भारतीय टीम पांच मैचों की वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।