भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को घरेलू जमीन पर 3-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भारी पड़ी और एकतरफा मुकाबलों में डूप्लेसिस की टीम को रौंद दिया।
2 of 6
जीत के बाद टीम इंडिया
- फोटो : पीटीआई
भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 27 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। हालांकि बावजूद इसके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड अभी भी जुड़ा हुआ है।
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारतीय क्रिकेट टीम ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम ने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों में सीरीज जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उसे कभी भी जीत हासिल नहीं हुई है।
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने अब तक कुल सात बार टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें सिर्फ एक सीरीज ड्रा रही थी और बाकी की टेस्ट सीरीज में उसे हमेशा हार ही मिली है।
दक्षिण अफ्रीका से 21 साल का प्रतिबंध हटने के बाद भारतीय टीम ने 1992/93 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेली जिसमें उसे 1-0 से हार मिली थी, उस वक्त मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय टीम के और केप्लर वेसेल्स दक्षिण अफ्रीकी टीम एक कप्तान थे। दोनों टीमों ने उस वक्त चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें तीन मैच ड्रा रहा था और दक्षिण अफ्रीका ने एक जीत के साथ सीरीज अपने नाम किया था।