फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IndVsBan: रिकॉर्ड्स के नाम रहा हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन

Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
indian batsman broke many records in Hyderabad test's first day's play 
विराट कोहली और मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
हैदराबाद में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए आइए नजर डालतें हैं इन्हीं रिकॉर्ड्स पर। 


 

IndVsBan: रिकॉर्ड्स के नाम रहा हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन...

indian batsman broke many records in Hyderabad test's first day's play 
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
सभी के खिलाफ शतक 
विराट कोहली अब तक सात देशों के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह उन सभी के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं। विराट अब तक पाकिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है।

 
indian batsman broke many records in Hyderabad test's first day's play 
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
एक होम सीजन में सबसे ज्यादा टेस्ट रन 
एक होम सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट ने इस सीजन घरेलू धरती पर 9 टेस्ट खेले हैं। इसकी 15 पारियों में 89.58 की औसत से 1075 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 4 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। वह हैदराबाद में 111 रन बनाकर नाबाद हैं। यदि वह मैच के दूसरे दिन 31 रन अपनी पारी में जोड़ लेते हैं तो वह वीरेंद्र सहवाग के 1105 रन के रिकॉर्ड को पार कर लेंगे। हालांकि विराट के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के और भी मौके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज भारत को खेलनी है। ऐसे में वह जिस फॉर्म में चल रहे हैं वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर कहां ले जाएंगे इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsBan: रिकॉर्ड्स के नाम रहा हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन...

indian batsman broke many records in Hyderabad test's first day's play 
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा रन
कप्तान कोहली की तरह चेतेश्वर पुजारा इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। पुजारा हैदराबाद में 83 रन की पारी खेली। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन इस पारी के दौरान उनके नाम एक भारतीय रिकॉर्ड हो गया। इस घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनके नाम इस सीजन में 1605 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड चंदू बोर्डे ने नाम दर्ज था। बोर्डे ने साल 1964-65 सीजन में 1604 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन

IndVsBan: रिकॉर्ड्स के नाम रहा हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन...

indian batsman broke many records in Hyderabad test's first day's play 
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
एक सीजन में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी 
पुजारा और मुरली विजय के बीच दूसरे विकेट के 178 रन की साझेदारी हुई। इस सीजन इन दोनों के बीच हुई पांचवीं शतकीय साझेदारी थी। इससे पहले किसी भी जोड़ी के बीच सबसे ज्यादा 4 शतकीय साझेदारी साल 1948-49 में विजय हजारे और मोदी के बीच हुई थी। इसके साथ ही यह जोड़ी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी में दूसरे स्थान पर आ गई। इन दोनों के बीच इस सीजन 9 टेस्ट में 852 रनों की साझेदारी हुई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed