{"_id":"589ca27d4f1c1b7e0b37aa32","slug":"r-ashwin-can-break-denis-lilly-s-world-record-at-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड
Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेला जा रहा टेस्ट मैच टीम इंडिया के धुरंधर स्पिन गेंदबाज के लिए विशेष साबित हो सकता है। वह इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के महानतम गेंदबाजों में से एक डेनिस लिली के विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड
2 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
शानदार फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का 200वां विकेट हासिल किया था। वह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे जबकि दुनिया में इस मामले में दूसरे पायदान पर थे।
हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
लेकिन जैसे जैसे वह विकेट ले रहे हैं उस हिसाब से उनकी नंबर वन बनने की भूख बढ़ती जा रही है। भले ही वह तेजी से 200 टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में एक ऑस्ट्रेलियाई से पिछड़ गए थे लेकिन 250 विकेट के मामले में वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं। हैदराबाद में यदि वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह दुनिया के सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके नाम फिलहाल 44 टेस्ट में 248 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड
4 of 5
डेनिस लिली
फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के नाम दर्ज है। लिली ने 48 टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को 250 विकेट तक पहुंचने के लिए 49 टेस्ट खेलने पड़े थे। जबकि स्टेन के हमवतन और सफेद बिजली के नाम से विख्यात एलन डोनाल्ड 50 टेस्ट मैच में 250 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड
5 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
स्पिन गेंदबाजों में सबसे तेजी से इस उपलब्धि को श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 51 टेस्ट में हासिल किया था। जबकि टीम इंडिया के वर्तमान कोच अनिल कुंबले को यह मुकाम हासिल करने के लिए 55 टेस्ट खेलने पड़े थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।