फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं युवी का बड़ा रिकॉर्ड, क्या सिक्सर किंग को पछाड़ पाएंगे हिटमैन

Wed, 14 Aug 2019 01:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 14 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
India vs west Indies Rohit sharma needs 26 runs to breaks Yuvraj Singh Highest ODI runs Record
रोहित शर्मा, युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास विंडीज के खिलाफ आखिरी एकदविसीय मैच में एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में उम्मीद है कि उनका बल्ला रन उगलेगा और वह अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को सीरीज जीतने में अहम रोल अदा करेंगे।

India vs west Indies Rohit sharma needs 26 runs to breaks Yuvraj Singh Highest ODI runs Record
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सातवें पायदान पर काबिज रोहित के पास आज टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। सलामी बल्लेबाज रोहित ने 217 मैचों की 210 पारियों में 8676 रन बनाए हैं और रोहित इस मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ने में सिर्फ 26 रन दूर हैं।

India vs west Indies Rohit sharma needs 26 runs to breaks Yuvraj Singh Highest ODI runs Record
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे ऑल राउंडर  युवराज सिंह के नाम 304 वनडे मैचों में 8701 रन बनाने का रिकॉर्ड है। युवी ने कुछ महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और फिलहाल वह ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग का हिस्सा थे। रोहित शर्मा से आगे सबसे ज्यादा वन-डे में रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सौरव गांगुली, राहुल द्रविड, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs west Indies Rohit sharma needs 26 runs to breaks Yuvraj Singh Highest ODI runs Record
yuvraj singh 6

रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले वह एक मात्र खिलाड़ी हैं। वहीं युवराज को सिक्सर किंग कहा जाता था। युवी ने 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed