फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: शिखर धवन और पंत छाए, टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mon, 12 Nov 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies records stumble in third t20i by host
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने रविवार को चेन्नई में क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाया और वेस्टइंडीज का टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने शिखर धवन और ऋषभ पंत की दमदार पारियों की बदौलत कैरेबियाई टीम को तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड्स बने।

india vs west indies records stumble in third t20i by host
dhawan pant

टीम इंडिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तीसरी बार आखिरी गेंद पर सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया। चेन्नई से पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और फिर निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ यह कमाल किया था। 

india vs west indies records stumble in third t20i by host
shikhar dhawan

शिखर धवन और ऋषभ पंत ने 130 रन की साझेदारी की, जो लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है। धवन-पंत ने केएल राहुल और रोहित शर्मा द्वारा इंग्लैंड में की 123 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। वैसे, भारत की तरफ से धवन-पंत की साझेदारी तीसरे या उससे नीचे के क्रम में दूसरी सबसे बड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs west indies records stumble in third t20i by host
rohit sharma 100

वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने के मामले में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड टी20 के उद्घाटन मैच में विंडीज के खिलाफ 206 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।

विज्ञापन
india vs west indies records stumble in third t20i by host
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने तीन या अधिक मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में तीसरी बार विरोधी टीम का क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 3-0 से हराया था। फिर पिछले साल श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया। वैसे, सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष पर है। पाक ने पांच बार विरोधी टीम का क्लीन स्वीप किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed