फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
109/1 (15.2 ov)
Target: 352
Shai Hope 50(46)*
Amir Jangoo 38 (40)
WI need 243 runs in 34.4 remaining overs

भारत बनाम वेस्टइंडीज: केएल राहुल ने किस मामले में धोनी की बराबरी की, शतक लगाकर युवराज का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Sat, 03 Oct 2026 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
India Vs West Indies 3rd ODI KL Rahul Stats emulates MS Dhoni breaks Yuvraj Singh's record know details
केएल राहुल - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में दमदार बल्लेबाजी की। राहुल को इस सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने जमकर गेंदबाजों की धुनाई की। राहुल ने नाबाद शतक लगाया जिससे भारत बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहा। इसके साथ ही राहुल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। 


भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे मैच में 352 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट जल्द गंवा दिए थे।
India Vs West Indies 3rd ODI KL Rahul Stats emulates MS Dhoni breaks Yuvraj Singh's record know details
केएल राहुल - फोटो : ANI
राहुल ने संभाला मोर्चा 
शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। रोहित हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ऋतुराज ने 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला ने शानदार शतक जड़ा। इस सीरीज में राहुल को पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। राहुल 87 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 30, अंशुल कंबोज ने 17 और नीतीश रेड्डी ने 9 रन बनाए। गुरनूर बरार 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स को तीन विकेट मिले, जबकि कीमो पॉल को दो और गुडाकेश मोती को एक विकेट मिला। 
India Vs West Indies 3rd ODI KL Rahul Stats emulates MS Dhoni breaks Yuvraj Singh's record know details
केएल राहुल - फोटो : BCCI
पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए लगाया चौथा शतक 
केएल राहुल ने भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे शतकों की खास सूची में धोनी की बराबरी कर ली है। राहुल अब धोनी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनके नाम इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए  चार शतक हैं। मुल्लानपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत के लिए पांचवें नंबर के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 99 मैचों में सात शतक जड़े हैं।

भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक वनडे शतक
बल्लेबाज शतक मैच
युवराज सिंह 7 99
एमएस धोनी 4 95
केएल राहुल* 4 39
विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs West Indies 3rd ODI KL Rahul Stats emulates MS Dhoni breaks Yuvraj Singh's record know details
केएल राहुल - फोटो : BCCI
इसके अलावा राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत के पांचवें नंबर के बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। राहुल ने युवराज के 2005 में कोलंबो में बनाए गए 110 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने अपनी पारी के दौरान शुरुआत में मध्य ओवरों में क्रीज पर टिककर एंकर की भूमिका निभाई, स्ट्राइक को रोटेट किया और विरोधी गेंदबाजों की गलतियों का फायदा उठाकर बाउंड्री बटोरीं। पारी के अंतिम क्षणों में उन्होंने अपने अंदाज में गियर बदला और भारत का स्कोर 350 के पार तक पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में पांचवें नंबर पर सर्वोच्च स्कोर
बल्लेबाज स्कोर स्थान और वर्ष
केएल राहुल 139* मुल्लानपुर (2026)
युवराज सिंह 110 कोलंबो (2005)
एमएस धोनी 95 किंग्स्टन (2009)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed