फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: विराट इन 11 खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव, इंदौर टी-20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI 

Tue, 07 Jan 2020 10:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka: team india playing xi for 2nd t20i against sri lanka at indore
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश की वजह से पहला टी-20 रद्द होने के बाद टीम इंडिया इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। साल के पहले मैच पर बारिश ने पानी फेर दिया। 



रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बारिश और पिच गीली होने की वजह से रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 इंदौर के होलकर स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। आइए जानते हैं किन टीम इंडिया11 खिलाड़ियों के दम पर 2020 का पहला मुकाबला खेलने उतर सकती है?

india vs sri lanka: team india playing xi for 2nd t20i against sri lanka at indore
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स
शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपनी लय पकड़ पाते हैं या नहीं। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।
 

india vs sri lanka: team india playing xi for 2nd t20i against sri lanka at indore
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट ने रन बनाए थे। वहीं, नंबर चार पर  विराट के बाद श्रेयस अय्यर का खेलना तय है। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बनाए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs sri lanka: team india playing xi for 2nd t20i against sri lanka at indore
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर/विकेटकीपर
शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे। 

विज्ञापन
india vs sri lanka: team india playing xi for 2nd t20i against sri lanka at indore
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी
भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनका साथ नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर देते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिगंटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed