फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांचवां वन डे आज: सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया 

Sun, 03 Sep 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 03 Sep 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka 5th ODI at Colombo Match Preview sri lanka in edge of White Wash
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की वनडे सीरीज के चार मैचों में 4-0 की बढ़त बना चुकी आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी। श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंकाई धरती पर लगातार चौथी सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया पहली बार सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर सकती है। ऐसा कर विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं। पिछली सीरीज में भारत ने 4-1 से कब्जा किया था। 

लाजवाब फार्म में है टीम इंडिया 

India vs Sri Lanka 5th ODI at Colombo Match Preview sri lanka in edge of White Wash
टीम इंडिया - फोटो : ndtv sports
टीम इंडिया दूसरी बार विदेशी धरती पर क्लीन स्‍वीप करते हुए किसी टीम को 5-0 से मात देगी। इससे पहले टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को विराट कोहली की कप्तानी में ही उसकी सरजमीं पर 5-0 से मात दी थी। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज पर विराट सेना 3-0 से पहले ही कब्जा कर चुकी है। यह लगातार दूसरा मौका होगा जब वन डे सीरीज में भारतीय टीम श्रीलंका को 5-0 के अंतर से मात देगी। साल 2014 में धोनी की कप्तानी में भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को 5-0 से मात मिली थी। 
 

विराट की ऐतिहासिक कप्तानी

India vs Sri Lanka 5th ODI at Colombo Match Preview sri lanka in edge of White Wash
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda
कोलंबो में खेले गए चौथे वनडे में हार के बाद अब श्रीलंकाई टीम 2019 में इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। सीधे क्वालीफाई करने के लिए उसे पांच मैचों में से कम से कम 2 मैच जीतने थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया का हर ‌खिलाड़ी कर रहा शानदार प्रदर्शन

India vs Sri Lanka 5th ODI at Colombo Match Preview sri lanka in edge of White Wash
भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 2010-11 में और इंग्लैंड को 2012-13 में वन डे सीरीज में 5- 0 से हराया था। इंग्लैंड अकेली टीम है जिसे भारत के खिलाफ दो बार वन डे सीरीज में 5-0 से हार मिल चुकी है। यदि पांचवें वनडे में श्रीलंका हार जाती है तो इस सूची में इंग्लैंड के साथ उसका भी नाम जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

कोहली हैं आक्रामक कप्तान

India vs Sri Lanka 5th ODI at Colombo Match Preview sri lanka in edge of White Wash
Yuzvendra Chahal

भारतीय टीम एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले मैच में विराट कोहली ने मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को मौका दिया था। पांचवें और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे अजिंक्य रहाणे को शिखर धवन की जगह टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को मां की तबियत खराब होने के कारण स्वदेश वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में केएल राहुल को एक जीवन दान मिल सकता है। इसके अलावा अक्षर पटेल की जगह यजुवेंद्र चहल एक बार फिर अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं।

 श्रीलंकाई टीम अंतिम एकादश में एक बदलाव कर सकती है। दो मैचों के बैन के बाद कप्तान उपुल थरंगा वापसी कर सको हैं। संभव है कि वह मध्यक्रम में उतरेंगे और ऐसे में लाहिरू तिरिमन्ने को पारी का आगाज करने के लिए कहा जा सकता है।  

संभावित टीम इंडिया: रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, केएल राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed