फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्धशतक का 'शतक' पूरा कर सकते हैं धोनी, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट!

Sun, 03 Sep 2017 03:06 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहानindia vs sri lanka
amarujala.com- Written by: नवीन चौहानindia vs sri lanka Updated Sun, 03 Sep 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
colombo Dhoni can complete Century of half Century in International Cricket
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सीरीज में टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना चुकी है। एक तरह से कहें तो श्रीलंका दौरे पर विजय रथ पर सवार टीम इंडिया के खिलाड़ियों के निए रिकॉर्ड्स के नाम रही है। ऐसे में पांचवां वनडे भी कैसे इससे अलग हो सकता है। पांचवें वनडे में जहां भारतीय टीम की निगाहें जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप पर होंगी। यह भी एक रिकॉर्ड होगा। ऐसे में और भी कई रिकॉर्ड कोलंबो वनडे में दांव पर लगे होंगे। आईए कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स पर नजर डालें। 

अर्धशतक का 'शतक' पूरा कर सकते हैं धोनी, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट!

colombo Dhoni can complete Century of half Century in International Cricket
थरंगा और विराट - फोटो : dna
भारतीय टीम अगर पांचवें वनडे में जीत दर्ज कर लेती है तो श्रीलंकाई धरती पर वह ऐसा कारनामा पहली बार करेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका में पिछले दौरे में 4-1 से अपने नाम की थी। ऐसे में विराट कोहली श्रीलंकाई धरती पर ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। ऐसे भी श्रीलंकाई टीम 1997 के बाद भारत के खिलाफ अपनी धरती पर कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में ये उसकी अब तक की सबसे बड़ी हार होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2013 में विराट की कप्तानी में जिंबाब्वे को उसकी सरजमीं पर 5-0 से मात दी थी। 

अर्धशतक का 'शतक' पूरा कर सकते हैं धोनी, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट!

colombo Dhoni can complete Century of half Century in International Cricket
महेंद्र सिंह धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के भविष्य के लिए यह सीरीज संजीवनी साबित हुई है। धोनी ने इस सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। कोलंबो में चौथा वनडे उनके करियर का 300वां वनडे था। इस सीरीज में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी बने। साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा (73) बार नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ। ऐसे में पांचवें वनडे में धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा करने का मौका है। धोनी के नाम वनडे में 65, टेस्ट में 33 और टी-20 में एक अर्धशतक दर्ज है। चौथे वनडे में ही उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो जाता वह 49 पर बनाकर पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धशतक का 'शतक' पूरा कर सकते हैं धोनी, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट!

colombo Dhoni can complete Century of half Century in International Cricket
धोनी
इसके साथ ही वनडे में  स्टंपिंग का शतक पूरा करने का भी धोनी के पास मौका है। पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में 99 स्टंपिंग के साथ उन्होंने संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। यदि धोनी पांचवें वनडे में एक स्टंपिंग करने में कामयाब हो जाते हैं तो स्टंपिंग का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर बन जाएंगे। इसके साथ ही धोनी किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ सकते हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जबकि संगकारा ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 18-18 अर्धशतक जड़े हैं। 
 
विज्ञापन

अर्धशतक का 'शतक' पूरा कर सकते हैं धोनी, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट!

colombo Dhoni can complete Century of half Century in International Cricket
रोहित शर्मा
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वन-डे शतक जड़कर रोहित शर्मा विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीनों ने लगातार दो-दो शतक लगाए हैं, लेकिन रोहित अगर अंतिम वन-डे में शतक की हैट्रिक पूरी करने में कामयाब हुए तो वो कोहली और गब्बर को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने पल्लेकल में नाबाद 124 और कोलंबो में 104 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका में लगातार दो वन-डे में शतक लगाने का कारनामा रोहित शर्मा के अलावा हर्शेल गिब्स, हाशिम अमला, तमीम इकबाल कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed