{"_id":"59abae0a4f1c1b41738b4e02","slug":"india-vs-sri-lanka-5-th-odi-team-india-probable-playing-xi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली
Sun, 03 Sep 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : zee news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहली बार उसकी सरजमीं पर 5-0 से सीरीज जीतने के कगार पर पहुंच गई है। पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया पिछले 20 साल से वनडे में लंका में अपना दबदबा बनाए रखा है। धोनी की कप्तानी में श्रीलंका में टीम इंडिया में पिछली बार 4-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। तब से अब तक श्रीलंकाई सरजमीं पर भारत लगातार 7 मैच जीत चुका है यदि कोलंबो में टीम इंडिया विजय हासिल कर लेती है तो यह आंकड़ा 8-0 से हो जाएगा। विराट सेना दूसरी बार किसी टीम का उसी के घर में सूपड़ा साफ करने के इरादे से प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी। ऐसे में विराट सेना में इन ग्यारह खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।
इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली
2 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
शनिवार शाम शिखर धवन के मां की तबीयत खराब होने के कारण स्वदेश लौटने की खबर आने के बाद यह निश्चित हो गया कि रोहित शर्मा के साथ पांचवें वनडे में पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे करेंगे। हालांकि सीरीज में टीम इंडिया में शामिल वो इकलौते खिलाड़ी थे जिन्हें अबतक एक बार भी अंतिम ग्यारह में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब उन्हें अपने बल्ले का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। विराट पहले भी यह बयान दे चुके हैं कि रहाणे हमारे रिजर्व ओपनर हैं और किसी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में ही उन्हें मौका मिलेगा। ये बात रहाणे भी समझते हैं।
इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली
3 of 6
विराट कोहली
तीसरे नंबर पर विराट कोहली एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। विराट को बल्ला दूसरे और तीसरे वनडे में खामोश रहा था। लेकिन पिछले मैच में शतक जड़कर उन्होंने एक बार फिर अपने फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली
4 of 6
केएल राहुल और रवि शास्त्री
- फोटो : pti
तीन मैच में तीन बार अकिला धनंजय का शिकार बन सके केएल राहुल अब तक खेले चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। यदि शिखर धवन स्वदेश नहीं लौटते तो उन्हें रहाणे के लिए जगह छोड़नी पड़ती लेकिन उनकी किस्मत ने एक बार फिर साथ दिया है लेकिन उन्हें वनडे टीम में बने रहने के लिए आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगी नहीं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घेरलू सीरीज में शायद ही जगह मिल पाए।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली
5 of 6
मनीष पांडे
- फोटो : getty
मनीष पांडे ने चौथे वनडे में मौका मिलते ही अर्धशतक जड़ दिया ऐसे में पांचवें मैच में वो ही खेलते नजर आएंगे। इसके बाद धोनी जिस तरह इस सीरीज में फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं वह जिम्मेदारी आखिरी वनडे में भी उनके कंधों पर होगी। इसमें उनका साथ हार्दिक पांड्या देंगे। लेकिन टेस्ट सीरीज के शानदार प्रदर्शन को पांड्या वनडे सीरीज में नहीं दोहरा सके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।