फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूलन ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया खास रिकॉर्ड

Tue, 06 Feb 2018 09:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Jhulan Goswami becomes first woman cricketer to score over 1000 runs and take 150 wickets
झूलन गोस्वामी

दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ले में सोमवार को खेले गए आईसीसी वुमन चैंपियनशिप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 88 रन से करारी शिकस्त दी। पहले वन-डे में जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

Jhulan Goswami becomes first woman cricketer to score over 1000 runs and take 150 wickets
झूलन गोस्वामी

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (84) और कप्तान मिताली राज (45) के शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जवाब में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम भारतीय टीम के सधे आक्रमण के सामने मात्र 125 रनों पर ढेर हो गयी। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने 4 विकेट लिए उनके अलावा शिखा पांडेय ने 3 और पूनम यादव को 1 विकेट मिला।

Jhulan Goswami becomes first woman cricketer to score over 1000 runs and take 150 wickets
झूलन गोस्वामी

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की। झूलन ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। झूलन ने वन-डे क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के साथ-साथ, 150 से ज्यादा विकेट और 50 से ज्यादा कैच भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली झूलन गोस्वामी बारत की प्रथम और वर्ल्ड की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वन-डे में झूलन के नाम 199 विकेट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhulan Goswami becomes first woman cricketer to score over 1000 runs and take 150 wickets
झूलन गोस्वामी

120 किलोमीटर प्रति घंटा की गेंदबाजी करने वाली 35 साल की झूलन एक ऑलराउंडर के तौर पर भारत की महिला टीम की खिलाड़ी हैं। वो शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेती हैं। इस रिकॉर्ड के साथ झूलन अब ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलीसे पेरी के रिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुंच गई हैं। झूलन से पहले यह कारनामा इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स भी कर चुकीं हैं।

विज्ञापन
Jhulan Goswami becomes first woman cricketer to score over 1000 runs and take 150 wickets
झूलन गोस्वामी
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ साल 2002 में वन-डे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले गोस्वामी ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 10 टेस्ट, 165 वन-डे और 60 टी-20 मैचों में अपना प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में गोस्वामी ने अबी तक 289 विकेट अपने नाम किए है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed