फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर डरबन फतह करने उतर सकती है विराट 'सेना'

Thu, 01 Feb 2018 08:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa first odi predicted XI at Durban
टीम इंडिया

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से 6 वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाना है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम टेस्ट में मिली हार का बदला लेकर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर वन बनना चाहेगी तो वहीं प्रोटियाज टीम टेस्ट के बाद वन-डे में भी टीम इंडिया को मात देने के लिए अपना पूरा दम लगाएगी। 



टेस्ट में भले ही टीम इंडिया सीरीज 2-1 से हार गई, लेकिन उसके प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि भारतीय दल वन-डे में और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करेगी। आइए जानते हैं आखिर कोहली किन 11 खिलाड़ियों के दम पर डरबन फतह करने उतर सकते हैं...

ओपनिंग

india vs south africa first odi predicted XI at Durban
शिखर रोहित - फोटो : SELF

यह लगभग तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने वाले रोहित पर काफी उम्मीद जताई जा रही है। रोहित के अलावा धवन से भी आशा है कि वह वन-डे में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर

india vs south africa first odi predicted XI at Durban
विराट कोहली

मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली के अलावा श्रेयल अय्यर और दिनेश कार्तिक पर टीम को मजबूती प्रदान करने की होगी। अय्यर को टीम में उनके हालिए प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह मिलना लगभग तय है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में अपना डेब्यू करने वाले अय्यर ने 63 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 65 रन मैच जीताउ पारी खेली थी। अब तक खेले तीन वन-डे में उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं, पहले वन-डे में केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकेटकीपर और ऑलराउंडर

india vs south africa first odi predicted XI at Durban
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2018 का पहला वन-डे खेलेंगे। वन-डे में उनका औसत अभी भी 60 पर बरकरार है। यह वन-डे सीरीज धोनी के इसलिए और खास है क्योंकि वह यदि इस सीरीज में अपने बल्ले से 102 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। बता दें कि ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 

विज्ञापन

गेंदबाजी

india vs south africa first odi predicted XI at Durban
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN

पहले वन-डे के लिए स्पिनर के तौर पर दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कोहली दो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ उतर सकते हैं। 

टीम इंडिया-  शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed