फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: पुजारा के लिए साल 2019 सबसे खास, बना डाला छक्के का रिकॉर्ड 

Thu, 10 Oct 2019 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
India vs south africa: cheteshwar pujara hit his third six and makes record
पुजारा

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 112 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस एक छक्के के साथ पुजारा ने अपने नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया।


 

India vs south africa: cheteshwar pujara hit his third six and makes record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

टेस्ट क्रिकेट में इस साल पुजारा द्वारा लगाया गया ये तीसरा सिक्स था। ऐसे में अगर पुजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो यह पहला मौका था जब उन्होंने पहली बार किसी साल में सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाने का कमाल किया हो। इससे पहले पुजारा ने कभी भी एक साल में तीन छक्के नहीं लगाए थे। 

India vs south africa: cheteshwar pujara hit his third six and makes record
रोहित-पुजारा - फोटो : social Media

दरअसल, गुरुवार को खेले गए पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में पुजारा ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रन की शतकीय साझेदारी की और भारतीय पारी को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs south africa: cheteshwar pujara hit his third six and makes record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 72 मैचों की 121 पारियों में अब तक कुल 14* छक्के लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम  कुल 5631* रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 18 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है।

विज्ञापन
India vs south africa: cheteshwar pujara hit his third six and makes record
cheteshwar pujara

बता दें कि पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद से अभी तक उन्होंने किसी एक साल में तीन छक्के नहीं जड़े थे। मगर साल 2019 में उनके बल्ले से तीन छक्के लग चुके हैं, जो अपने आप में पुजारा के लिए एक रिकॉर्ड है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed