फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे शिखर धवन

Sun, 22 Sep 2019 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Sep 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
India vs South Afric Shikhar Dhawan to play for Delhi in Vijay Hazare Trophy after T20I series
शिखर धवन

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को कहा कि वह आगामी विजय हजारे ट्राॉफी में अपनी राज्य की टीम दिल्ली की ओर से खेलेंगे। धवन इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ हैं, उन्होंने पुष्टि की कि वह 24 सितंबर से शुरू होने वाली 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता में खेलेंगे।

India vs South Afric Shikhar Dhawan to play for Delhi in Vijay Hazare Trophy after T20I series
शिखर धवन

धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि अब इस श्रृंखला के बाद मैं विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलूंगा। मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं जो भी क्रिकेट खेलूं, उसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, भले ही यह रणजी हो, विजय हजारे ट्रॉफी हो या फिर भारतीय टीम हो। 

India vs South Afric Shikhar Dhawan to play for Delhi in Vijay Hazare Trophy after T20I series
शिखर धवन - फोटो : BCCI
धवन ने कहा कि, मैं टेस्ट टीम में नहीं था तो मेरे पास काफी समय था इसलिए मैंने सोचा कि घर पर बैठने या ट्रेनिंग के बजाय मैं मैचों में खेलूं जो मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और कौशल स्तर के लिए भी अच्छा होगा। ’उन्होंने कहा कि मैच अभ्यास बेहतरीन अभ्यास है इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे लिए खुद को व्यक्त करने का अच्छा मौका है। मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं था तो मेरे पास मौका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Afric Shikhar Dhawan to play for Delhi in Vijay Hazare Trophy after T20I series
शिखर धवन

पहले ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि धवन ने घरेलू टूर्नामेंट के शुरू के कुछ मैचों से हटने का फैसला किया है। डीडीसीए ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की थी जिसमें ध्रुव शोरे को कप्तान चुना गया जबकि ऋषभ पंत और नवदीप सैनी को भी टीम में चुना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed