फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन का गुरुमंत्र, बताया पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में कैसे पीटेगा भारत

Fri, 14 Jun 2019 05:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: Sachin Tendulkar Advices india To Stay Positive Against Mohammad Amir
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वे रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्कता बरतने के बजाय आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करें। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसका मुकाबला अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है जिसके खिलाफ वह जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। 


 

India vs Pakistan: Sachin Tendulkar Advices india To Stay Positive Against Mohammad Amir
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

तेंदुलकर ने एक टीवी चैनल से बातचीच में, 'मैं उसके खिलाफ गेंदें खाली छोड़कर नकारात्मक मानसिकता के साथ नहीं खेलूंगा। मैं भारतीय खिलाड़ियों को अपने शॉट खेलने और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।'

India vs Pakistan: Sachin Tendulkar Advices india To Stay Positive Against Mohammad Amir
ind vs pak

उन्होंने कहा, 'आप रक्षात्मक खेल भी सकारात्मक होकर खेलो। कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। हमें सभी विभागों में आक्रामक होने की जरूरत पड़ेगी। शारीरिक हावभाव महत्वपूर्ण हैं। गेंदबाजों को पता होता है कि अगर आप पूरे विश्वास के साथ स्कोर का बचाव करते हो तो आप नियंत्रण में होते हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Pakistan: Sachin Tendulkar Advices india To Stay Positive Against Mohammad Amir
सचिन तेंदुलकर

तेंदुलकर का मानना है कि अब तक केवल एक मैच जीतने वाला पाकिस्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को निशाने पर रखेगा। उन्होंने कहा, 'रोहित और विराट दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान उन्हें जल्दी आउट करने पर ध्यान दे रहा होगा।' 

विज्ञापन
India vs Pakistan: Sachin Tendulkar Advices india To Stay Positive Against Mohammad Amir
मोहम्मद आमिर

तेंदुलकर ने कहा, 'आमिर और वहाब रियाज शुरू में निश्चित तौर पर उनके विकेट को लक्ष्य बनाएंगे लेकिन रोहित और विराट को भी लंबी पारियां खेलने पर ध्यान देना चाहिए। रणनीति इस तरह से होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द गिर्द खेलें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed