फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई-वोल्टेज मैच से पहले खूब दिखी 'यारी', कोहली ने आमिर को गिफ्ट किया बल्ला

Sat, 19 Mar 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: Players At eden Gardens
खेल के मैदान पर भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता जग जाहिर है, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के लिए दोनों टीमें जब शुक्रवार को ईडन गार्डंस पर एक साथ हुईं तो दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आपस में घुलते मिलते नजर आए।

हाई-वोल्टेज मैच से पहले खूब दिखी 'यारी', कोहली ने आमिर को गिफ्ट किया बल्ला

India vs Pakistan: Players At eden Gardens
मोहम्मद आमिर को लेकर अपनी भावनाएं कई मौकों पर व्यक्त करने वाले विराट कोहली ने इस गेंदबाज को अचानक अपना बैट ही उपहार में दे डाला। आमिर को यह बैट क्या उपहार में मिला वह तो खुशी के मारे उछल पड़े। उनसे टीम के दूसरे साथियों ने यह बैट लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसे दिखाने के बाद वापस ले लिया।

हाई-वोल्टेज मैच से पहले खूब दिखी 'यारी', कोहली ने आमिर को गिफ्ट किया बल्ला

India vs Pakistan: Players At eden Gardens
दरअसल टीम इंडिया जब ईडन गार्डंस पर प्रैक्टिस कर वापस जाने की तैयारी में थी उस दौरान पाकिस्तान टीम प्रैक्टिस के लिए उतर रही थी। विराट कोहली प्रैक्टिस कर जब वापस जा रहे थे। उस समय उनसे शाहिद अफरीदी मिलने आए। दोनों के बीच लंबी बातचीत चलती रही। इस दौरान विराट के हाथ में बैट था। दोनों को बातचीत करते देख आमिर मैदान के एक कोने से दौड़कर उनके पास आ गए। फिर क्या था दोनों ने हाथ मिलाया और विराट ने अपने हाथ में लिए बैट को आमिर को थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई-वोल्टेज मैच से पहले खूब दिखी 'यारी', कोहली ने आमिर को गिफ्ट किया बल्ला

India vs Pakistan: Players At eden Gardens
यही नहीं पाकिस्तानी टीम के बीच सौरव गांगुली भी लोकप्रिय बने रहे। सौरव गांगुली की अफरीदी के अलावा कोच वकार यूनुस से लंबी बात हुई। इससे पहले शोएब मलिक और सुरेश रैना ने काफी देर तक एक साथ वक्त बिताया। अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली और गांगुली भी खूब बात हुई। 
विज्ञापन

हाई-वोल्टेज मैच से पहले खूब दिखी 'यारी', कोहली ने आमिर को गिफ्ट किया बल्ला

India vs Pakistan: Players At eden Gardens
वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ युवराज बल्ले से फ्लॉप हो गए थे और दहाई भी पार नहीं कर पाए। अब उनके पास आज पाक के खिलाफ मैच में बड़ा चांस है जिसमें
वह धमाकेदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed