फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: क्राइस्टचर्च की हरी पिच के सामने दुविधा में विराट, सीरीज बचाने के लिए खेलेंगे यह दांव?

Fri, 28 Feb 2020 11:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Feb 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Virat Kohli in a dilemma infront of Christchurch Hagley Oval green pitch
Christchurch Hagley Oval - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम के मैदान की तस्वीर को शेयर किया। जिसमें मैदान पर दिख रही है हरी घास के बीच पिच को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि पिच पर खूब हरी घास नजर आ रही हैं। पिच पर हरी घास का मतलब साफ है कि इसे तेज गेंदबाजों के अनुरुप तैयार कराया गया है। वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी पिच पर हरी घास थी, जिसका फायदा कीवी तेज गेंदबाजों ने जमकर उठाया था। हेगले ओवल की पिच पर दिख रही रही घास कप्तान विराट के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

India vs New Zealand Virat Kohli in a dilemma infront of Christchurch Hagley Oval green pitch
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत को हरी पिच मिलने वाली है। इसकी वजह से भारतीय कप्तान के चुनौती इस बात की होगी कि दूसरे टेस्ट में क्या चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा जाए या फिर वही नियमित तीन गेंदबाजों वाले आक्रमण पर ही भरोसा दिखाया जाए। न्यूजीलैंड ने तो एलान कर दिया है कि वो दूसरे टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे।

India vs New Zealand Virat Kohli in a dilemma infront of Christchurch Hagley Oval green pitch
Christchurch - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड की टीम बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल की जगह नील वैगनर को मौका देने वाली है। अब विराट कोहली के सामने ये सवाल है कि तेज गेंदबाजों की मदद करने वाली पिच पर क्या वो चौथे तेज गेंदबाज के साथ उतरेंगे? क्या वो उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे या फिर नवदीप सैनी को मौका देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand Virat Kohli in a dilemma infront of Christchurch Hagley Oval green pitch
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर

सीरीज के पहल टेस्ट में इशांत शर्मा के अलावा कोई तेज गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी नहीं कर पाया। बुमराह लगातार अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। शमी भी अपना असर नहीं दिखा पाए। ऐसे में विराट समते पूरी टीम मैनजमेंट के सामने यह एक बड़ा सवाल है कि क्या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की हरी पिच पर उतरा जाए या नहीं। देखना होगा कि कप्तान विराट कोहली कौन सा दांव खेलते हैं।

विज्ञापन
India vs New Zealand Virat Kohli in a dilemma infront of Christchurch Hagley Oval green pitch
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों टीम
भारत
: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिधिमान साहा, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शुभमन गिल

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमीसन, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउदी, डैरिल मिशेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed