फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं 'मैन ऑफ द सीरीज', सबसे आगे हिंदुस्तानी

Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand: these three playeres may be get man of the series award Hindustani first
टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की 'हैट्रिक' लगाने वाले भारतीय टीम को चौथे वन-डे आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, टीम इंडिया पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाकर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है। सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला रविवार, 3 फरवरी को वेल्गिंटन में खेला जाएगा।

india vs new zealand: these three playeres may be get man of the series award Hindustani first
TEAM INDIA

'हिटमैन' रोहित शर्मा टीम की अगुआई में टीम इंडिया को चौथे वन-डे में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में टीम इंडिया की महज 92 रन पर ही सिमट गई थी। वह भारत का वन-डे क्रिकेट की इतिहास में सातवां सबसे कम स्कोर था। 

बता दें कि विराट को अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। विराट के बदले रोहित को टीम की कमान सौंपी गई। आइए जानते हैं ऐसे में सीरीज जीत के साथ-साथ पांच मैचों की इस वन-डे सीरीज में कौन से खिलाड़ी मैन ऑफ द सीरीज के हकदार हो सकते हैं। ये हैं वो तीन खिलाड़ी जिनमें से किसी एक को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

india vs new zealand: these three playeres may be get man of the series award Hindustani first
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में साबित हुए। हाल ही में वनडे क्रिकेट में उन्होंने 55 मुकाबलों में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है और इसी के साथ वे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी को पहले व तीसरे वन-डे में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। चौथे मैच में वह टीम में शामिल नहीं थे। पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीन मैचों में शमी 7 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 8 विकेट लेकर शीर्ष पर अभी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand: these three playeres may be get man of the series award Hindustani first
शिखर धवन

शिखर धवन
धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों में 182 रन बनाए हैं। नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने 103 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, दूसरे और तीसरे वनडे मैचों में धवन ने क्रमशः 66 और 28 रन बनाए, जबकि चौथे वन-डे वह केवल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन अभी शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
india vs new zealand: these three playeres may be get man of the series award Hindustani first
rohit sharma

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा धाकड़ बल्लेबाज के रूप में माने जाते हैं। वह बल्लेबाजों की विशेष श्रेणी में आते हैं। रोहित एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। नेपियर में खेले गए पहले वनडे में वह केवल 11 रन पर आउट होने वाले रोहित ने दूसरे वनडे में 90 के स्ट्राइक रेट से 87 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित इस सीरीज में अब तक 167 रन बना चुके हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में 200 या उससे अधिक वनडे मैच खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बन गए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed