फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणजी ट्रॉफी 2019: आखिरी जंग के लिए तैयार सौराष्ट्र-विदर्भ, इन स्टार प्लेयर्स पर होगी फैंस की नजर

Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 players who watch out in final between saurashtra vidarbha
umesh and pujara

पिछले चैम्पियन विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच रविवार से शुरू हो रहे रणजी ट्राफी फाइनल में मुकाबला भारतीय सितारों चेतेश्वर पुजारा के बल्ले और उमेश यादव की गेंद पर होगा जबकि रणजी दिग्गज वसीम जाफर भी घरेलू क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे।

ranji trophy 2018-19 players who watch out in final between saurashtra vidarbha
Wasim Jaffer

40 बरस की उम्र में जाफर ने अपने बेहतरीन फॉर्म और बेहतर फिटनेस से इस घरेलू सत्र में अब तक 1003 रन बना लिए हैं। सिक्किम के मिलिंद कुमार (1331) के बाद वह दूसरे स्थान पर है और इस रणजी सत्र में कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। सौराष्ट्र के पास पुजारा जैसा बल्लेबाज है, लेकिन विदर्भ के पास उनकी काट के लिए जाफर है। इस सत्र में वह एक दोहरे शतक समेत चार शतक बना चुके हैं।

ranji trophy 2018-19 players who watch out in final between saurashtra vidarbha
pujara

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारत की जीत के नायक रहे पुजारा ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, 'ऐसा नहीं है कि मेरे होने से सौराष्ट्र को बढत मिल गई है। टीम के पास हार्विक देसाई और अर्पित वासवडा जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। इस टीम ने एक ईकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 players who watch out in final between saurashtra vidarbha
cheteshwar pujara

उन्होंने कहा, ' इस तरह से खेलते रहें तो हमारे पास जीतने का मौका है।' सौराष्ट्र के कोच सीतांशु कोटक और कप्तान जयदेव उनादकट ने कहा कि मौका पड़ने पर किसी ने किसी खिलाड़ी ने टीम को संकट से निकाला है। शेल्डन जैकसन 838 और देसाई 763 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 players who watch out in final between saurashtra vidarbha
jaidev unadkat

उनादकट ने कहा, '11 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं। हमारे लिए यह सत्र सपने सरीखा रहा। हमने नाकआउट में कुछ अच्छे मैच जीते। यह एक और मैच है और हम लय कायम रखना चाहेंगे।' विदर्भ टीम में आठ ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी औसत उम्र 30 वर्ष है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed