फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsENG: चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कहती है पिच रिपोर्ट 

Thu, 04 Feb 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Feb 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
india vs england: weather and pitch report of chepauk stadium chennai
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : social media

इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सरजमीं पर मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 


 

india vs england: weather and pitch report of chepauk stadium chennai
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

दोनों टीमों के बीच भारतीय धरती पर कुल 60 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 19 और इंग्लैंड ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम भारत को 35 साल से नहीं हरा सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम मिजाज और क्या कहती है मैच रिपोर्ट?
 

india vs england: weather and pitch report of chepauk stadium chennai
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : social media

चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। बारिश की बिल्कुल कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अगर पिच की बात करें तो आमतौर पर चेपॉकी की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस बार यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मौका होगा, क्योंकि पिच पर घास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england: weather and pitch report of chepauk stadium chennai
चेपॉक पिच - फोटो : social media

पिच क्यूरेटर के मुताबिक, चेपॉक की पिच देखने में सपाट होती है। पहले दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। वहीं मैच के तीसरे दिन के बाद स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला पिच पर देखने को मिल सकता है।

चेपॉक में कुल टेस्ट हुए: 32
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 10
बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 10
सर्वाधिक टोटल: भारत 759/7 (190.4 ओवर) खिलाफ इंग्लैंड
न्यूनतम टोटल: भारत 83/10 (38.5 ओवर) खिलाफ इंग्लैंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed