फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: इन पांच खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया हुई फेल, तीसरे टी-20 में मिली करारी हार

Wed, 17 Mar 2021 09:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Mar 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 3rd t20i
हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेहमान टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 10 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की इस हार के कौन से पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार?

India vs England: these five players is responsible for team india loss in 3rd t20i
केएल राहुल - फोटो : social media

केएल राहुल
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे। टीम प्रबंधन ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में भरोसा जताते हुए तीसरी बार ओपनिंग करने का मौका दिया लेकिन उस मौके को भुनाने में वह सफल नहीं रहे। राहुल लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने बोल्ड कर चलता किया। वह पिछली चार पारियों में तीन बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे
 

India vs England: these five players is responsible for team india loss in 3rd t20i
ईशान किशन - फोटो : social media

ईशान किशन
अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह केवल नौ गेंदों में केवल चार रनबनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया। बता दें कि पिछले मैच (डेब्यू) में ईशान ने 56 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि तब वह अपनी पसंदीदा पोजिशन यानी ओपनिंग करने आए थे और इस मैच में नंबर तीन पर भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 3rd t20i
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ShreyasIyer15

श्रेयस अय्यर
नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। वह केवल नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मार्क वुड ने डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 3rd t20i
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media

युजवेंद्र चहल
पिछले तीन मैचों में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह काफी महंगे साबित हुए हैं। इस मैच में भी चहल चार ओवर्स में 41 रन लुटाकर सिर्फ एक ही विकेट चटका पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed