भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें आपस में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मेच खेल रही है। फिलहाल दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने पिछले मैच के मुकाबले दो बदलाव किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन प्लेइंग के सहारे टीम इंडिया मैदान पर उतरी है।
IND vs ENG: टीम इंडिया में हुए अहम बदलाव, विराट ने लगाया इन 11 खिलाड़ियों पर दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 161 रन की शानदार पारी खेली थी और लय में लौटे थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी 26 रन बनाए थे। एक बार फिर से टीम को उनसे एक मजबूत शुरुआत के साथ एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि दूसरे टेस्ट में वे फ्लॉप रहे थे बावजूद इसके टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। बता दें गिल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से टीम को एक बड़ी पारी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद रहेगी।
मिडिल ऑर्डर
टीम के भरोसेमंद और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछली बार मोटेरा में दोहरा शतक लगाया था। 2012 की सीरीज के पहले मैच में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैराथन पारी खेली थी और टीम के लिए मैच विजेता रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से पुजारा अपने उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। पुजारा इस वक्त लय में भी हैं, ऐसे में मध्यक्रम में उनसे अधिक उम्मीदें होंगी। कप्तान विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं। वे एक टेस्ट मैच जीतते ही दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के घर में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यही नहीं विराट पिछले एक साल से शतक के लिए तरस रहे हैं और यहां वे इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी चेन्नई में दूसरे टेस्ट में अहम पारी खेली थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था हालांकि उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। रहाणे की कोशिश रहेगी कि वे इस बार एक बड़ी पारी खेलें और टीम के लिए फिर से मैच विजेता बनें।
विकेटकीपर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वे इंग्लैंड सीरीज में भी उसे दोहरा रहे हैं। पंत ने विकेट के पीछे भी काफी सुधार किया है। उनसे टीम को एक बार फिर से एक ताबड़तोड़ और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
गेंदबाजी
विराट ने इस मैच में तीन स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और सिराज को आराम दिया गया है। वहीं स्पिनर में कुलदीप की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के दूसरे टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उससे अंग्रेज भी परेशान होंगे। अश्विन ने यहां पहली पारी में पांच विकेट के साथ मैच में कुल आठ विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी दूसरी पारी में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाते हुए अपना पांचवां शतक जड़ा था। अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही शानदार फॉर्म में हैं और टीम मोटेरा में उनसे फिर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम के दूसरे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खूब छकाया। गेंदबाजी में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट चटकाए। अपनी लंबाई और तेज रफ्तार से फिरकी का फायदा उठाते हुए उन्होंने मेहमान टीम को दूसरे टेस्ट में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और अश्विन का बखूबी साथ निभाया। वहीं, इशांत शर्मा अपना 100वां टेस्टमैच खेल रहे हैं।