भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। बांग्लादेशी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच को जीतने के लिए तीन तेज गेंदबाजों पर दांव लगया है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट सेना बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट में मैदान फतह करने उतरी है।
INDvBAN: ये है डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI, विराट ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल संभालेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, लेकिन मयंक अग्रवाल ने तूफान मचा दिया था। मयंक ने इंदौर के मैदान पर 243 रन की शानदार पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच बने थे।
मध्यक्रम
नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे। पुजारा ने इंदौर में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुजारा के बाद नंबर चार पर कप्तान विराट कोहली टीम की पारी को संभालेंगे। इसके बाद भारतीय इनिंग्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के उपर।
विकेटकीपर
विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा ईडन गार्डंस टेस्ट में विकेट के पीछे ग्लव्स में नजर आएंगे।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को पहले डे-नाइट टेस्ट में शामिल किया गया है। जडेजा ने इंदौर टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके बल्ले से 60 रन निकले थे।