फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितने दिन में बनती है एक पिंक गेंद...हाथों से सिलाई से लेकर चमड़े की रंगाई तक

Fri, 22 Nov 2019 12:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
INDIA VS BANGLADESH, Kolkata test, Every thing you wants to know about Pink ball
पिंक गेंद - फोटो : अमर उजाला

22 नवंबर को भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदल जाएगा। भारत-बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट कोलकाता में इसी दिन से शुरू होगा। सबसे खास बात होगी पिंक गेंद, जिससे यह मैच खेला जाना है। डे-नाइट टेस्ट मैच में दरअसल भारत के नजरिए से सबसे बड़ी चुनौती दुधिया रोशनी नहीं बल्कि पिंक बॉल ही है। एसजी कंपनी से इस मैच के लिए 100 से ज्यादा पिंक गेंद बनाई हैं। चलिए अब जानने की कोशिश करते हैं आखिर पारंपरिक लाल गेंद से कितनी अलग है यह गुलाबी गेंद..


 

INDIA VS BANGLADESH, Kolkata test, Every thing you wants to know about Pink ball
पिंक गेंद - फोटो : एएनआई

पिंक बॉल की सबसे बड़ी समस्या उसके रंग और शेप को लेकर है जो बरकरार रखना मुश्किल साबित होता है जिसके चलते रिवर्स स्विंग कराना दूर की कौड़ी साबित होती है। कंपनी के अनुसार लाल गेंद का रंग गहरा होता है, जिसके चलते खिलाड़ियों को गेंद चमकाने और पूरे दिन स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। 

INDIA VS BANGLADESH, Kolkata test, Every thing you wants to know about Pink ball
पिंक गेंद - फोटो : एएनआई

पिंक बॉल पहले ही चमकीले रंग की होती है, जब गेंद की ऊपरी चमकीली परत टूटने लगती है तब टीमें एक सतह से गेंद को चमकाने का प्रयास करती हैं और दूसरी सतह को उसका रंग उड़ने देती हैं। जो टीम जितनी बढ़िया गेंद बनाती है, उसको उतनी अच्छी रिवर्स स्विंग हासिल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDIA VS BANGLADESH, Kolkata test, Every thing you wants to know about Pink ball
पिंक गेंद - फोटो : एएनआई

एक पिंक बॉल बनाने में 7-8 दिन लगते हैं। लाल गेंद में चमड़े को रंगने की सामान्य प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पिंक बॉल पर गुलाबी रंग की कई परत चढ़ाई जाती हैं, इसलिए इसे बनाने में एक हफ्ता लगता है। क्रिकेट में पहली बार पिंक बाॅल का इस्तेमाल एक वन-डे मैच में किया गया था। ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 2009 में खेला गया था। हालांकि पुरुष क्रिकेट में इसे आने में छह साल और लग गए।

विज्ञापन
INDIA VS BANGLADESH, Kolkata test, Every thing you wants to know about Pink ball
पिंक बॉल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले जाना वाला यह मैच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच होगा। पहला मैच इंदौर में 14 नवंबर को खेला गया था, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हरा दिया। सीरीज का यह दूसरा मैच भी जीतकर टीम इंडिया बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed