फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: इन 5 हीरो के बिना बांग्लादेश को मात नहीं दे पाती टीम इंडिया

Thu, 15 Mar 2018 12:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium 5 heroes
रोहित शर्मा - फोटो : file

टीम इंडिया ने बुधवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब 'मेन इन ब्लू' का फाइनल में मुकाबला शुक्रवार को बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच होने वाले मैच विजेता से रविवार को होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बना सकी। चलिए गौर करते हैं कि टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो कौन हैं:

india vs bangladesh t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium 5 heroes
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

5) युजवेंद्र चहल- टीम इंडिया के प्रमुख लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर जिम्मेदाराना प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चार ओवर के अपने कोटे में 21 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। चहल ने बांग्लादेशी कप्तान महमुदुल्लाह (11) का प्रमुख विकेट लिया। चहल का स्पेल इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि अन्य गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

india vs bangladesh t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium 5 heroes
शिखर धवन

4) शिखर धवन- बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने 27 गेंदों में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। धवन ने रोहित शर्मा के साथ 70 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिसकी मदद से टीम इंडिया विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs bangladesh t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium 5 heroes
वॉशिंगटन सुंदर

3) वॉशिंगटन सुंदर- युवा ऑफ स्पिनर ने शुरुआती ओवरों में तीन विकेट झटककर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश की टीम कभी मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। सुंदर ने तमीम इकबाल (27), लिटन दास (7) और सोम्य सरकार (1) को पवेलियन भेजा। सुंदर ने सीरीज में अब तक कुल 7 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
india vs bangladesh t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium 5 heroes
सुरेश रैना

2) सुरेश रैना- टीम इंडिया के बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के साथ 102 रन की शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने आते ही रनों की बरसात की और टीम इंडिया की रनगति में इजाफा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed