फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मयंक का डबल धमाका तो शमी निकले तेज पटाखा, भारत की जीत के ये रहे पांच हीरो

Sat, 16 Nov 2019 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 1st test at indore 
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल (243) के दमदार दोहरे शतक और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी (7 विकेट) की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लदेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इसके साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने यह मुकाबला तीसरे ही दिन अपने नाम कर लिया।



शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 493 रन पर घोषित की। 



भारत के 493 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। इस कड़ी में आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?

india vs bangladesh five heroes of team india to win 1st test at indore 
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 330 गेंदों में 28 चौके और आठ छक्के की मदद से 243 रन की शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक था। अग्रवाल ने पिछले महीने विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 215 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक था। 

india vs bangladesh five heroes of team india to win 1st test at indore 
मोहम्मद शमी

मोहम्म्द शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी में दिनों दिन और निखार आ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शमी ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में शमी ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 1st test at indore 
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media

अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 172 गेंदों में नौ चौके की मदद से 86 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 1st test at indore 
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

आर अश्विन 
मोहम्मद शमी के बाद अश्विन ने भी भारतीय गेंदबाजों का खूब साथ दिया। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर पांच विकेट झटके। अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर दो विकेट, जबकि दूसरी पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed