{"_id":"58ba70f54f1c1b462f8309ba","slug":"india-vs-australia-second-test-match-reaction-on-social-media-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndvsAus: भारतीय टीम की दशा देख बोले दर्शक, 'वीरू पाजी प्लीज वापस आ जाओ'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvsAus: भारतीय टीम की दशा देख बोले दर्शक, 'वीरू पाजी प्लीज वापस आ जाओ'
amarujala.com- विक्रान्त सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरू में आज दूसरे टेस्ट मैच शुरू हुआ है। पुणे टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन जारी है। ओपनिंग करने आए अभिनव मुकुंद तो तीसरे ही ओवर में बिना रन बनाए चलते बने। लंच तक भारत ने 27.5 ओवर में दो विकेट खो कर 72 रन बनाए है।
दूसरे टेस्ट मैच में मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किए अभिनव मुकुंद ओपनिंग करने आए थे, लेकिन वो तीसरे ही ओवर में वो बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए। मुकुंद के आउट होने से दुखी एक भारतीय प्रशंसक ने वीरेन्द्र सहवाग को याद करते हुए लिखा, 'वीरू पाजी कृपया संन्यास से वापस आ जाओ।'
पुजारा के आउट होने के बाद जहां कई प्रशंसक दुखी थे तो वहीं कुछ खुशी का इजहार भी कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रशंसक सौरव दास ने लिखा, 'और अब इंतजार खत्म हो गया। मैं इससे ज्यादा उत्साहित कभी नहीं था। विराट कोहली जल्दी आओ और आस्ट्रेलिया की ऐसी की तैसी कर दो।' हालांकि विराट कोहली ने जल्दी आउट हो अपने इस प्रशंसक को नाराज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारा की धीमी बैटिंग पर तंज कसते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जरूरत से ज्यादा सावधानी के चलते पुजारा को अपने विकेट खोना पड़ा। बल्लेबाजी वाली पिच पर भारत बल्लेबाजी नहीं करने के चलते आउट हो रहा है।'
विज्ञापन
वहीं लंच से ठीक पहले पुजारा के आउट होने पर एक ट्विटर यूजर ने व्यंग्य कसते हुए लिखा, 'पुजारा को भूख लगी थी इसलिए वे लंच से पहले ही आउट होकर चले गए। उम्मीद करता हूं कि कोहली अच्छे से खा कर आएंगे और पिच पर देर तक टिकेंगे।'