फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना जीत जाती टीम इंडिया

Mon, 25 Feb 2019 08:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 Feb 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to loss 1st t20i at Visakhapatnam
team india

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर पहला टी-20 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। रविवार को हुए पहले टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में 7 विकेट पर ही 127 रन बना लिए। यह मैच लो स्कोर का होते हुए भी बेहद रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे और उसके सिर्फ तीन विकेट बाकी थे।



AUSvIND: ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच, 6 गेंद में 14 रन भी नहीं बचा पाए उमेश


बावजूद इसके उमेश यादव यह स्कोर बचाने में नाकामयाब साबित रहे। आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस हार के कौन रहे वो 5 विलेन?

india vs australia: five villain of team india to loss 1st t20i at Visakhapatnam
rohit sharma

रोहित शर्मा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन बेहरनडॉर्फ ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (5) को एडम जांपा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले विकेट के लिए उन्होंने राहुल के साथ 14 रन की साझेदारी की।


 

india vs australia: five villain of team india to loss 1st t20i at Visakhapatnam
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे (40*) और तीसरे (28) टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to loss 1st t20i at Visakhapatnam
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक का बल्ला भी खामोश रहा। वह केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल तीसरे (33*) टी-20 को छोड़कर कार्तिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनके लिए यह एक अच्छा मौका था लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to loss 1st t20i at Visakhapatnam
उमेश यादव - फोटो : File photo

उमेश यादव

लगभग तीन महीने बाद टी-20 में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उस पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले सके। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और उमेश ने कंगारुओं को 14 रन लुटा दिए।

यूं कहें तो टीम इंडिया की इस हार के असली 'विलेन' उमेश को ही माना जा सकता है, क्योंकि वह आखिरी के दो गेंद भी नहीं बचा पाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी बॉल में 2 रन दिलाकर मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ में दे दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed