फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने जमाई दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी धाक, दुनिया रखेगी याद

Sun, 25 Feb 2018 05:00 PM IST
विकास कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला
विकास कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
india tour of south africa these are five hero of this series
टीम इंडिया - फोटो : bcci
दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया से सभी को ढेरों उम्मीदें थी। कई दिग्गज खिलाड़ी बयान दे चुके थे कि इस बार यह टीम द. अफ्रीका में 26 साल से पड़े सीरीज के सूखे को खत्म करके ही लौटेगी। 


हालांकि सीरीज का सूखा तो खत्म हुआ लेकिन टेस्ट में नहीं बल्कि वन-डे और टी20 में। टीम इंडिया को प्रोटियाज ने जिस अंदाज में पहले दो टेस्ट में हराया उन्हें खुद पता है कि बस हम किसी तरह अपनी लाज बचाने में कामयाब रहे। लेकिन आखिरकार कब तक किस्मत के भरोसे अफ्रीकी टीम जीतती। तीसरे मैच में भारत ने इस पूरे दौरे के सबसे कठिन पिच पर सबसे बेहतर खेल दिखाया और बड़े ही नाटकीय ढंग से यह मैच जीता। 

इसके बाद वन-डे में तो टीम इंडिया ने मेजबान टीम की बैंड ही बजा डाली और सीरीज को 5-1 से न सिर्फ जीती बल्कि प्रोटियाज टीम का मनोबल ही तोड़कर रख दिया। इसका फायदा भारत को टी20 सीरीज में भी मिला और एक चैंपियन टीम की तरह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

आइए जानते हैं इस पूरे दौरे के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर टीम इंडिया ने यहां आकर इतिहास रचा...
india tour of south africa these are five hero of this series
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस पूरे दौरे पर अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए किसी पूरे सपने से कम नहीं साबित हुए। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में सबसे ज्यादा 286 रन बनाए। इसमें उनके नाम टेस्ट में एक शतक और एक फिफ्टी रही। 

टेस्ट के बाद वन-डे में तो वह द. अफ्रीका के लिए और भी खतरनाक साबित हुए। उन्होंने 6 वन-डे में तीन शतक और एक फिफ्टी के बदौलत 558 रन बनाए। हालांकि टी20 में उनका बल्ला थोड़ा खामोश रहा और दो टी20 में महज 27 रन ही बना सके। कुल मिलाकर इस दौरे पर उनके बल्ले से 871 रन निकले। 
 
india tour of south africa these are five hero of this series
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
कोहली के बाद जिस खिलाड़ी ने अपना लोहा मनवाया वह हैं भुवनेश्वर कुमार। उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 10 अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वन-डे में भुवी जरूर थोड़े फिके साबित हुए और 5 मैचों में केवल 2 विकेट ले सके। 

लेकिन टी20 में उन्होंने एक बार फिर अपनी रफ्तार दिखाई और 3 टी20 मैचों की इस सीरीज में सबसे अधिक 7 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने। इस पूरे दौरे पर उन्होंने 19 विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india tour of south africa these are five hero of this series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
टेस्ट में अपना डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए यह यादगार सीरीज रही। उन्होंने 3 टेस्ट में 14 विकेट झटके। इसके अलावा वन-डे में 8 और 2 टी-20 मैचों में एक विकेट अपने नाम किए। कुल मिलाकर इस दौरे पर उन्होंने 23 विकेट झटके। 
विज्ञापन
india tour of south africa these are five hero of this series
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
पूरे वन-डे सीरीज में अपनी फिरकी से सभी अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुलदीप यादव ने 6 वन-डे मैचों की सीरीज में सबसे अधिक 17 विकेट लिए। बता दें कि कुलदीप द. अफ्रीका में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed