{"_id":"57c1968b4f1c1bb57ed4fd16","slug":"india-took-20-years-to-reach-the-us-from-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोहली
- फोटो : Bcci
26 अगस्त को तीसरी बार अमेरिकी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज का आयोजन हो रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो मैचों की सीरीज का आयोजन हो रहा है।
कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल
सचिन
- फोटो : getty
साल 1996 से 1998 के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच कनाडा के टोरंटो शहर में 5-5 मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया था।
पहली सीरीज में आमिर सोहेल की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को 3-2 के अंतर से मात दी थी। वहीं 1997 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 मात देकर हिसाब बराबर किया था। इसी सीरीज में सौरव गांगुली ने लगातार चार बार बार मैन ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड कायम किया था।
पहली सीरीज में आमिर सोहेल की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को 3-2 के अंतर से मात दी थी। वहीं 1997 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 मात देकर हिसाब बराबर किया था। इसी सीरीज में सौरव गांगुली ने लगातार चार बार बार मैन ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड कायम किया था।
कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
1998 में पाकिस्तान ने भारत को एक बार फिर 4-1 से मात दी थी। जिस मैच में पाकिस्तान को भारत ने मात दी थी उसमें भी सौरव गांगुली ही मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक ही वेन्यू में लगातार पांच मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने का अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया था।
इससे पहले अमेरिका में श्रीलंका-न्यूजीलैंड (2010) और वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड(2014) में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का आयोजन हो चुका है। 2010 में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतने में सफल रहीं थीं, वहीं 2014 में कैरेबियाई टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 के अंतर से मात दी थी।
इससे पहले अमेरिका में श्रीलंका-न्यूजीलैंड (2010) और वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड(2014) में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का आयोजन हो चुका है। 2010 में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतने में सफल रहीं थीं, वहीं 2014 में कैरेबियाई टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 के अंतर से मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल
ऑल स्टार्स
- फोटो : getty
पिछले क्रिकेट को अमेरिका में लोकप्रिय बनाने के लिए फ्लोरिडा के इसी मैदान पर क्रिकेट ऑल स्टार्स लीग का आयोजन हुआ था, जिसमें सचिन-11 को शेन वॉर्न 11 के सामने 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कनाडा से अमेरिका पहुंचने में भारत को लगे 20 साल
कैरेबियन
- फोटो : getty
इसके अलावा इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग के 6 मैचों का आयोजन भी इसी मैदान पर किया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को अमेरिका में खेलने का अच्छा अनुभव हासिल है।